List of National Parks in India: भारत के कई अलग-अलग राज्यों में नेशनल पार्क स्थित है जिनको बनाया गया है या तो राज्य सरकार द्वारा या तो केंद्र सरकार द्वारा। इन सभी नेशनल पार्क (Rashtriy Udyan)में कई प्रकार के ऐसे जीव जंतु पाए जाते हैं। भारत में सबसे नया नेशनल पार्क आसाम के देहिंग पटकाई मैं 2021 में बना है। भारत में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 105 राष्ट्रीय उद्यान, 551 वन्यजीव अभयारण्य, 131 समुद्री संरक्षित क्षेत्र, 18 बायोस्फीयर रिजर्व, 88 संरक्षण रिजर्व और 127 सामुदायिक रिजर्व हैं, जो कुल 1,65,088.57 वर्ग किमी एरिया को कवर करता है। कुल मिलाकर भारत में, 870 संरक्षित क्षेत्र हैं जो देश के लगभग भौगोलिक क्षेत्र का 5.06% हिस्सा हैं। भारत में सबसे पुराना नेशनल पार्क कॉर्बेट नेशनल पार्क है जिसे 1936 में उत्तराखंड में बनाया गया था।
नेशनल पार्क (National Parks) किसे कहते है ?
नेशनल पार्क यानी राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीवों या विलुप्त होने वाले जानवरों के संरक्षण एवं पर्यावरण बचाव के लिए बनाया जाता है। नेशनल पार्क में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से ज्यादा नियम होते है। ये पूरा भारत सरकार द्वारा निर्मित होता है इसमें पर्यटन की इजाजत नहीं होती है। इन क्षेणों का निर्माण,स्थापना और सीमाएं भारत सरकार द्वारा तय की जाती है। भारत में पहला राष्ट्रीय उद्यान 1936 में हैली के नाम से स्थापित किया गया था। जिसे अब जिम कार्बेट नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। ये पार्क उत्तराखंड में है।
राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान, हेमिस राष्ट्रीय उद्यान है, जोकि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है |
- भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान साउथ बटन राष्ट्रीय उद्यान है, जोकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है |
- एशियाई शेर गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में पाए जाते हैं |
- रॉयल बंगाल टाइगर प्राकृतिक स्थान सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान है |
- भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है, जिसकी स्थापना 1936 में की गई थी और यह उत्तराखंड राज्य में स्थित है |
- स्वतंत्रता के बाद पहली बार भारत में कूनो नेशनल पार्क में चिता को लाया जाएगा |
- भारत में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश में स्थित है, उसके बाद कर्नाटक में है |
- भारत में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य में है, मध्य प्रदेश में कुल 11 राष्ट्रीय उद्यान है |
- असम राज्य में हाल ही में दो नए राष्ट्रीय उद्यानों को मान्यता दी गई हैं, जिनके नाम हैं – 1.दिहांग पटकाई राष्ट्रीय अभ्यारण और 2.रायमोना नेशनल पार्क
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र | राष्ट्रीय उद्यान और स्थापना वर्ष |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड | 1. कैंपबेल बे नेशनल पार्क 1992 2. गलोदिया बे नेशनल पार्क 1992 3. महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क 1982 4. मिडल बटन आईलैंड नेशनल पार्क 1987 5. माउंट हैरियट नेशनल पार्क 1987 6. नॉर्थ बटन आईलैंड नेशनल पार्क 1987 7. रानी झांसी मरीन नेशनल पार्क 1996 8. सैडल पीक नेशनल पार्क 1987 9. साउथ बटन आईलैंड नेशनल पार्क 1987 |
आंध्र प्रदेश | 1. पपीकोंडा नेशनल पार्क 2008 2. राजीव गांधी नेशनल पार्क 2005 3. श्री वेंकटेश्वरा नेशनल पार्क 1989 |
अरुणाचल प्रदेश | 1. मौलिंग नेशनल पार्क 1986 2. नामदफा नेशनल पार्क 1983 |
आसाम | 1. डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क 1999 2. काजीरंगा नेशनल पार्क 1974 3. मानस नेशनल पार्क 1990 4. नामेरी नेशनल पार्क 1998 5. राजीव गांधी ओरांग नेशनल पार्क 1999 |
बिहार | वाल्मीकि नेशनल पार्क 1989 |
छत्तीसगढ़ | 1. गुरु घासीदास ( संजय )नेशनल पार्क 1981 2. इंद्रावती ( क़ुरतु ) नेशनल पार्क 1982 3. कांगेर वैली नेशनल पार्क 1982 |
गोवा | मोलेम नेशनल पार्क 1992 |
गुजरात | 1. वंसदा नेशनल पार्क 1979 2. ब्लैकबक ( बेलबदार )नेशनल पार्क 1976 3. गिर नेशनल पार्क 1975 4. मरीन ( गल्फ ऑफ कच्छ ) नेशनल पार्क 1982 |
हरियाणा | 1. कालेश्वर नेशनल पार्क 2003 2. सुल्ता नेशनल परकुर नेशनल पार्क 1989 |
हिमाचल प्रदेश | 1. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क 1984 2. इंद्रकिल्ला नेशनल पार्क 2010 3. खीरगंगा नेशनल पार्क 2010 4. पिन घाटी नेशनल पार्क 1987 5. सिंबलबारा नेशनल पार्क 2010 |
जम्मू कश्मीर | 1. सिटी फॉरेस्ट ( सलिम अली ) नेशनल पार्क 1992 2. डचीगाम नेशनल पार्क 1981 3. किश्तवार नेशनल पार्क 1981 |
झारखंड | बेतला नेशनल पार्क 1986 |
कर्नाटका | 1. अंशी नेशनल पार्क 1987 2. बांदीपुर नेशनल पार्क 1974 3. बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क 1974 4. कुदरेमुख नेशनल पार्क 1987 5. नागरहोल ( राजीव गांधी ) नेशनल पार्क 1988 |
केरल | 1. अनामुदी शोला नेशनल पार्क 2003 2. एरविकुलम नेशनल पार्क 1978 3. माथिकेट्टन नेशनल पार्क 2003 4. पम्बदुम नेशनल पार्क 2003 5. पेरियार नेशनल पार्क 1982 6. साइलेंट वैली नेशनल पार्क 1984 |
मध्य प्रदेश | 1. बांधवगढ़ नेशनल पार्क 1968 2. फॉसिल नेशनल पार्क 1983 3. इंदिरा प्रियदर्शनी पेंच नेशनल पार्क 1975 4. कान्हा नेशनल पार्क 1955 5. माधव नेशनल पार्क 1959 6. पन्ना नेशनल पार्क 1981 7. संजय नेशनल पार्क 1981 8. सतपुड़ा नेशनल पार्क 1981 9. वन विहार नेशनल पार्क 1979 |
महाराष्ट्र | 1. चंदोली नेशनल पार्क 2004 2. गुगामल नेशनल पार्क 1975 3. नवेगांव नेशनल पार्क 1975 4. पेंच ( जवाहरलाल नेहरू ) नेशनल पार्क 1975 5. संजय गांधी ( बोरीवली ) नेशनल पार्क 1983 6. टाडोबा नेशनल पार्क 1955 |
मणिपुर | केबुल-लामजाओ नेशनल पार्क 1977 |
मेघालय | 1. बालपक्रम नेशनल पार्क 1985 2. नोकरेक रिज नेशनल पार्क 1986 |
मिजोरम | 1. मुरलें नेशनल पार्क 1991 2. फाव्न्गेपुई ब्लू माउंटेन नेशनल पार्क 1992 |
नागालैंड | इंटंकी नेशनल पार्क 1993 |
ओडिशा | 1. भीतर्णिका नेशनल पार्क 1988 2. सिमलिपाल नेशनल पार्क 1980 |
राजस्थान | 1. मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क 2006 2. डेजर्ट नेशनल पार्क 1992 3. केवलादेव घाना नेशनल पार्क 1981 4. रणथंबोर नेशनल पार्क 1980 5. सरिस्का नेशनल पार्क 1992 |
सिक्किम | कंचनजंगा नेशनल पार्क 1977 |
तमिल नाडु | 1. गुंडी नेशनल पार्क म 1976 2. गल्फ आफ मन्नार मरीन नेशनल पार्क 1980 3. इंदिरा गांधी ( अन्नामलाई ) नेशनल पार्क 1989 4. मदुमलाई नेशनल पार्क 1990 5. मुकुर्थी नेशनल पार्क 1990 |
लद्दाख | हेमिस नेशनल पार्क 1981 |
तेलंगाना | 1. कसू ब्रह्मनंद रेड्डी नेशनल पार्क 1994 2. महावीर हरिना वनस्थली नेशनल पार्क 1994 3. मुर्गाबानी नेशनल पार्क 1994 |
त्रिपुरा | 1. क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क 2007 2. बाईसान ( राजबरी ) नेशनल पार्क 2007 |
उत्तर प्रदेश | दुधवा नेशनल पार्क 1977 |
उत्तराखंड | 1. कॉर्बेट नेशनल पार्क 1936 2. गंगोत्री नेशनल पार्क 1989 3. गोविंद नेशनल पार्क 1990 4. नंदा देवी नेशनल पार्क 1982 5. राजाजी नेशनल पार्क 1983 6. वैली आफ फ्लॉवर्स नेशनल पार्क 1982 |
पश्चिम बंगाल | 1. बुक्सा नेशनल पार्क 1992 2. गुरु मारा नेशनल पार्क 1992 3. जल्दापारा नेशनल पार्क 2014 4. न्यूरो वैली नेशनल पार्क 1986 5. सिंगलिला नेशनल पार्क 1986 6. सुंदरबन नेशनल पार्क 1984 |
FAQs Related National Parks Of India In Hindi
Ques: भारत में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान है?
Ans: राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 105 राष्ट्रीय उद्यान है।
Ques: भारत में कुल कितने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है?
Ans: 551 वन्यजीव अभयारण्य
Ques: भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क कौन सा है?
Ans: भारत में सबसे पुराना नेशनल पार्क कॉर्बेट नेशनल पार्क है जिसे 1936 में उत्तराखंड में बनाया गया था।
Ques: भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
Ans: भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में स्थित मरीन राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कच्छ के रण में स्थित है।
Ques: भारत का पहला गोल्डन टाइगर कहां पर देखा गया था ?
Ans: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भारत का पहला गोल्डन टाइगर देखा गया था और यह टाइगर भारत का एकमात्र टाइगर है।